फुटबॉल टूर्नामेंट का फीता काट कर किया गया उद्दघाटन। लखीमपुर खीरी। सिंगाही कस्बे के ऐतिहासिक रामलीला मेले के साथ आयोजित होने वाले महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट के 100वें आयोजन का उद्दघाटन निघासन विधायक इंजी.शशांक वर्मा ने फीता काट कर एवं फुटबॉल किक मार कर किया। उद्दघाटन मैच बिरला स्पोर्टिंग क्लब व सिंगाही फुटबॉल अकेडमी के मध्य खेला गया। प्रत्येक वर्ष की भातिं इस बार भी कस्बे में आयोजित महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबाल टूर्नामेंट के 100 वें आयोजन के उद्दघाटन मैच में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि निघासन विधायक इंजी. शशांक वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फीता काट कर एवं फुटबॉल कीक मार कर मैच प्रारंभ कराया गया। इस मौके पर एम के मेमोरियल पब्लिक स्कूल सिंगाही व गांधी विद्यालय इंटर कालेज बेलरायां के बच्चों द्वारा राष्ट्र गीत प्रस्तुती के बाद डॉक्टर एन यू खान के आग्रह पर मैदान पर उपस्थित सभी जनों ने अपने स्थान पर खड़े होकर राष्ट्र गान गाया। टूर्नामेंट के महामंत्री सुनील बत्रा ने मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। आज का उद्दघाटन मैच बिरला स्पोर्टिंग क्लब व सिंगाही फुटबॉल अकेडमी के बीच खेला गया जिसमें खेल के शुरू होते ही दोनो टीमे एक दूसरे पर अक्रामक दिखीं। पहले हाफ में दोनों टीमें 2-1 से गोल कर सिंगाही अकेडमी आगे रही । दुसरा हाफ शुरू हुआ मुकाबला ओर भी रोचक हो गया। सिंगाही अकेडमी ने 3-1 से मैच को जीत लिया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद कयूम, विकर्मेन्द्र भल्ला,डॉक्टर एम आर सेठी, डॉक्टर एन यू खान, प्रदीप कुमार पुरवार, बेनजीर उमर, सरजू सहकारी चीनी मिल के पूर्व चेयरमैन स्यामू पांडे,महावीर बत्रा, हरविंदर सिंह बिंदी,अनुराग,दारा सिंह,उत्तम सोनी सहित नगर, व क्षेत्र के गणमान्य हजारों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।