गायत्री महायज्ञ के साथ श्री राम लीला मेला निघासन का हुआ शुभारम्भ!

लखीमपुर (खीरी):-निघासन कस्बे के झंडी रोड स्थित नंदीश्वर बाबा स्थान पर लगने वाले श्री राम लीला मेला का गायत्री महायज्ञ के साथ शुभारंभ किया गया।निघासन के झंडी रोड स्थित नंदीश्वर बाबा स्थान पर लगने वाले श्री राम लीला मेले की शुरुआत गायत्री महायज्ञ के साथ हुई, जिसमे गायत्री परिवार के दयाशंकर मौर्य जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य अतिथि राज राजेश्वर सिंह के द्वारा विधि विधान से पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न कराया।इस महायज्ञ में क्षेत्र के परिजनों ने लोगों के कल्याणार्थ आहुति प्रदान किया।मेले में पधारे हुए सभी मेहमानों का, मेला अध्यक्ष सुरजीत सिंह चानी, प्रदीप गुप्ता ने माल्यार्पण अंगवस्त्र भेंट किया।मेला आयोजक के.के.मौर्य (महामंत्री),ने बताया कि यह रामलीला मेला आप सभी क्षेत्रवासियों व पत्रकार बंधुओं के सहयोग से संपन्न हो रहा है जो आज से 27 दिसम्बर तक चलता रहेगा।इस अवसर पर निघासन अधिशाषी अधिकारी दिनेश शुक्ला, जगन्नाथ मौर्य, गोविंद राम मौर्य, अशोक चौबिया, रामकिशोर मौर्य, शिवकुमार विश्वकर्मा, पिंटू कनौजिया, गोबिंद राम मौर्य, डा.पंकज मौर्य, सभी पत्रकार बंधुओं सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।