लखीमपुर (खीरी)प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती , इस कहावत को चरितार्थ किया है राज्य पुरूस्कार से सम्मानित शिक्षक ओमप्रकाश लोधी ने ।विकास क्षेत्र रमियाबेहड के संविलियन विद्यालय दुलही में प्रधानाध्यापक पर कार्यरत ओमप्रकाश लोधी को शिक्षा विभाग में अत्यंत सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है , इनकी उपलब्धियों को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय लोधी महासभा ने ब्लॉक मंत्री से प्रमोट करते हुए इन्हें लखीमपुर-खीरी के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि इनके पास राष्ट्रीय लोधी महासभा में पहले से जिला महामंत्री पद का दायित्व था।इनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए प्रदेश संगठन की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष के सी सिंह लोधी के द्वारा मनोनयन देकर जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।ओम प्रकाश जी की समाजिक कार्यों में काफी रूचि है और सामाजिक कार्यक्रम पूरे प्रदेश में छोटा बड़ा कहीं भी हो पहुंचने का प्रयास करते हैं।
इनका पैतृक गांव ढखेरवा क्षेत्र के कुशहा गांव में है। वर्तमान समय में लखीमपुर में निवास करते हैं ।और एक सम्मानित शिक्षक भी है धौरहरा विधानसभा के दुलही संविलियन विद्यालय में तैनाती के दौरान इन्होने शिक्षा विभाग के कई कार्यक्रमों में चार चांद लगाकर कई बार इनको सम्मानित किया गया है। इनके साथ साथ विद्यालय के बच्चे की प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के बाद जो समय मिलता है वो समाजिक कार्यों में ज्यादातर लगाते रहते हैं।जिलाध्यक्ष बनने पर लोगों ने सोशल मीडिया व फोन पर खूब बधाईयां दी।यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता रतीराम लोधी ने दी है।