लखीमपुर (खीरी):- निघासन विधानसभा में सरकार द्वारा निरंतर अभियान हमारा संकल्प विकसित भारत चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत छेदुई पतिया व मुर्गहा में भारत संकल्प विकसित संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें विकसित भारत संकल्प रथ के द्वारा सरकार की योजना के बारे में जगह जगह लोगों को जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री मा0 अजय मिश्र टेनी जी के सानिध्य में ग्राम पंचायत छेदुई पतिया के विद्यालय में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम निरंतर नागेन्द्र सिंह सेंगर के संयोजन में चलाया जा रहा है।कार्यक्रम में पहुंचे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिथि पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर मौर्य रहे।
कार्यक्रम में सभी विभाग के लोगों ने स्टाल लगाकर लोगों को बारी बारी से जानकारियां दी गई। मुख्य अतिथि दयाशंकर मौर्य ने सरकार की योजनाओं के बारे में खूब बखान किया।
कार्यक्रम का संबोधन करते हुए संयोजक नागेन्द्र सिंह सेंगर ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में आयुष्मान कार्ड को अन्तर्गत कराया जाएगा और किसान सम्मन निधि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत पात्र लोगों को आवास मिल रहा है आप सभी को विकसित भारत बनाना है। तो मोदी जी को 2024 में प्रधानमंत्री बनाना है। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक वेद प्रकाश मौर्य ने किया।इस दौरान रतीराम लोधी, जिलापंचायत सदस्य संजय गिरि,प्रधान प्रधान प्रतिनिधि इकराम अली, सुनील गौतम,सचिव स्वाती लोधी,मुर्गहा प्रधान अवधराम चौहान,सोबरन चौहान, प्रधान अनिल यादव, अवधराम, सुभाष, रामनिवास,रमेश गुप्ता,शुकलाम्बबर शुक्ला, धर्मेंद्र चौधरी,आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।संकल्प विकसित भारत के तहत छेदुई पतिया व मुर्गहा में कार्यक्रम सम्पन्न!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *