लखीमपुर (खीरी)निघासन विधानसभा में सरकार द्वारा निरंतर अभियान हमारा संकल्प विकसित भारत चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत छेदुई पतिया व मुर्गहा में भारत संकल्प विकसित संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें विकसित भारत संकल्प रथ के द्वारा सरकार की योजना के बारे में जगह जगह लोगों को जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन केन्द्रीय गृहराज्यमंत्री मा0 अजय मिश्र टेनी जी के सानिध्य में ग्राम पंचायत छेदुई पतिया के विद्यालय में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम निरंतर नागेन्द्र सिंह सेंगर के संयोजन में चलाया जा रहा है।कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय ने कार्यक्रताओं द्वारा स्वागत किया गया।कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारियां दी। मुख्य सांसद प्रतिनिधि ने सरकार की जानकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। सरकार की योजनाओं के पत्र लाभार्थियों को आवास चाभी व स्वीकृति पत्र वितरित किए गये।और बाल विकास द्वारा बच्चों का अनुप्राशन कराया गया। और कुछ लाभार्थियों को कुपोषण किट व गोदभराई रस्म पूरी की गई।कार्यक्रम का संबोधन करते हुए बताया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में आयुष्मान कार्ड को अन्तर्गत कराया जाएगा और किसान सम्मन निधि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत पात्र लोगों को आवास मिल रहा है इस प्रकार बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया।आप सभी को विकसित भारत बनाना है। तो मोदी जी को 2024 में प्रधानमंत्री बनाना है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक नागेन्द्र सिंह सेंगर ने किया।ने किया।इस दौरान रतीराम लोधी, जिलापंचायत सदस्य संजय गिरि, प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव,सचिव स्वाती लोधी, दौलतापुर प्रधान दीपक जयसवाल,सोबरन चौहान, विनीत अवस्थी,उत्तमपाल लोधी, गुड्डू गुप्ता, योगेन्द्र प्रताप लोधी,सुरेश लोधी,प्रमोद लोधी, अभिषेक लोधी, शुकलाम्बबर शुक्ला, अजीत लोधी, प्रदीप कुमार लोधी,बृम्हादीन आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।