महोबा में स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी  मृदुल चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह एवं माननीय एमएलसी  जितेंद्र सिंह सेंगर जी एवं माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष  जेपी अनुरागी जी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  राहुल मिश्रा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 1 अप्रैल 2024 को प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा बरेली मैदान जनपद बरेली से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसका सजीव प्रसारण विकास भवन सभागार में किया गया। आज शैक्षिक सत्र 2025-26 के प्रथम दिवस पर माननीय अतिथियों के द्वारा परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय रहेलिआ के बच्चों द्वारा सरस्वती गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी  पंकज यादव, जिला सेवायोजन अधिकारी  आकांक्षा बाजपेयी व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी विकास भवन सभागार में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *