–  अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया हुआ माल बरामद

बांदा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिसण्डा पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना बिसण्डा क्षेत्र के लोधनपुरवा कस्बा बिसण्डा में 27 मई 2025 की रात्रि को तथा ग्राम पारा में 26/27 मई की रात्रि को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की गई थी । जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिसण्डा में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में थाना बिसण्डा पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को व्यास का पुरवा मोड़ कस्बा बिसण्डा से गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा दोनों जगहों पर चोरी करने की घटना स्वीकार की गई, तथा उसके कब्जे से चोरी के माल बरामद हुए है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राजकुमार पुत्र मैकू निवासी व्यास का पुरवा थाना बिसंडा जनपद बांदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *