महोबा- दिनांक 7 जुलाई को जिला पंचायत राज अधिकारी चंद्र किशोर वर्मा द्वारा विकासखंड जैतपुर के ग्राम प्रधान ,सचिव , कंसलटिंग इंजीनियर व पंचायत सहायक के साथ बैठक की गई, जिसमें प्रत्येक दिन ग्राम पंचायत सचिवालय को समय से खोलने के साथ-साथ पंचायत सहायक द्वारा प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के निर्देश दिए गए समीक्षा में ग्राम पंचायत खिरियाकला, महुआ बांध, ननवारा द्वारा एक भी प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया ,जिस संबंध में संबंधित सचिव को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि पंचायत सहायक को अपने स्तर से समीक्षा कर प्रमाण पत्र निर्गत कराना सुनिश्चित करें।बैठक में ये भी प्रकाशित हुआ कि ग्राम पंचायत अजनर,बिहार, में अगर पंचायत सहायक द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है तो नियमानुसार सचिव कार्रवाई करें।
ग्राम पंचायत गुढ़ा, ठठेवरा, छितरवारा में अभी भी rrc सेंटर का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ जिस संबंध में संबंधित सचिव को एक सप्ताह में कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्मित आरआरसी सेंटर को संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए
सामुदायिक शौचालय में ग्राम पंचायत बिहार, टिकारिया जैतपुर,लेवा,राजपुरा, मवैया, पुरवा जैतपुर, सगुनिया माफ, सिगौन, नानवारा , लमौरा, बघोरा, पुरवा पनवाड़ी, भदरवारा ,रंगोलियां बुजुर्ग संचालित नहीं है जिसमें शीघ्र ही आवश्यक व्यवस्थाएं कर 01 सप्ताह में संचालित के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला कंसलटेंट राहुल सिंह एडीओ पंचायत कमलेश अनुरागी आदि लोग उपस्थित रहे।