स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने मिलकर तिरंगा फहराया।

निघासन (खीरी):-79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत निघासन के पलिया रोड क्षेत्र में देशभक्ति का अद्वितीय उत्साह देखने को मिला। स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने मिलकर तिरंगा फहराया, राष्ट्रगान गाया और आज़ादी के इस गौरवपूर्ण दिन को उल्लासपूर्वक मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाकर सभी ने देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लोगों में देशभक्ति की भावना देखते ही बन रही थी। बच्चों और युवाओं ने तिरंगे के साथ देशभक्ति के नारे लगाए और मिठाइयां बांटकर खुशियाँ साझा कीं।
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यापारी जैसे दलजीत सिंह राजू, शादाब अंसारी, सुरजीत सिंह चानी, मोहम्मद शफीक, महफूज आलम, पुष्कर जायसवाल, रामकिशोर मौर्य, हरिओम पाण्डेय, नईम अंसारी, ओम पटेल, नासिर हुसैन, राजेश विश्वकर्मा, राहुल मौर्य, प्रवीण सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।
स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर इस प्रकार का आयोजन स्थानीय समाज में एकजुटता और देश के प्रति प्रेम को दर्शाता है। लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करते हुए देश के विकास में सक्रिय योगदान देंगे।
इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि चाहे कोई भी वर्ग हो या धर्म, जब बात देश की होती है तो सभी एक साथ खड़े नजर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *