निघासन {खीरी}:-स्थानीय थाना परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। निघासन की गली, मोहल्ला, बाजारों में हर तरफ कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची रही। वहीं घरों में मंदिरों में झांकियां सजाई गई। कृष्ण भक्तों ने पूजा पाठ करके व उपवास रखकर कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया। वहीं निघासन थाने में पुलिसकर्मियों ने कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया। थाने में दूर दराज से आए लोगों ने थाना परिसर में सजावट की अवधेश गुप्ता ने जमकर सराहना की। और साथी थाना परिसर में बने मंदिर में पूजा अर्चना की।त्योहार पर भी घर से दूर होने पर थाने पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों ने बेहद धूमधाम से त्योहार मनाया। इस दौरान थानाध्यक्ष महेश चंद्र के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मी पूजा पाठ और थाना परिसर में प्रसाद वितरण करते रहे। इसके पश्चात उपनिरीक्षक अदिश ने प्रधानों व प्रतिनिधियों सहित अतिथियों को प्रसाद दिया। इस मौके समाज सेवी अवधेश गुप्ता व भारी संख्या में ग्रामीण आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *