
निघासन तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ढखेरवा खालसा के रहने वाले जगदीश प्रसाद जानकारी देते हुए बताया कि गाँव के रामनरेश के खेत से शिवभगवान के खेत तक रास्ता है जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।इसी रास्ते पर विपक्षी रामनरेश पुत्र कृष्ण कुमार निवासी ढखेरवा खालसा ने अपनी हेकड़ी व दबंगई के बल पर कब्जा कर रखा है। रास्ता जो है। उत्तर से दक्षिण दिशा में स्थित है। जिसकी शिकायत करने पर क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा रास्ते की पैमाइश की जाती है तो वह उत्तर से दक्षिण दिशा के बजाय पूरब से पश्चिम दिशा गलत रूप से नाप देते है।जबकि दक्षिण की मेड़ पूरब से पश्चिम रास्ता सहित 5 जरीब मौके पर है जिसकी 4 जरीब 60 कड़ी मानते है व उत्तर की मेड़ पश्चिम से रास्ते से लगे से पूरब रास्ता सहित 5 जरीब 40 कड़ी मौके पर है जिसकी नपाई लेखपाल द्वारा करने 5 जरीब ही मानते है विपक्षीगण क्षेत्रीय लेखपाल से सांठ गांठ कर रखी है।इसलिए बार बार पैमाइश गलत तरीके से की जाती है जिसकी पुनः शिकायत करने पर क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो साहब पीड़ित से रंजिश मानते हुये पीड़ित व पीड़ित के लड़के आशाराम,अन्नू, विजय पर 15 डि0 की कार्यवाही भी कर थी,जिसमें पीड़ितआर्थिक रूप परेशान हुआ जिस सम्बन्ध में पीड़ित ने कई उच्चअधिकारियों से शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई है।फिर पीड़ित ने तहसील निघासन में तहसील दिवस चल रहा था जिसमें पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय ही गुहार लगायी कार्यवाही के दौरान पीड़ित पर लगे 15 डि० की कार्यवाही समाप्त कर दी गयी लेकिन उक्त रास्ते से अभी तक अवैध कब्जा नही हटवाया गया है।तथा विपक्षीगण रास्ते पर पीलर तार लगाकर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। जिस सम्बन्ध में पीड़ित ने जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत की जिस पर हल्का लेखपाल व काननूगो मौके पर जाकर रास्ते की पैमाइश गलत तरीके से कर पीड़ित के घर में रास्ता निकालने लगे जिसका पीड़ित ने विरोध किया तो विपक्षी व क्षेत्रीय लेखपाल व काननूगो पीड़ित पर आगबबूला हो गये तथा विपक्षी राम नरेश पीड़ित को गन्दी गन्दी गालियों देते हुये धमकी दी झूठा मुकदमा लिखाकर जेल भेज देंगे। और विपक्षी ने एलानियाँ धमकी देते हुए कहां की कि मेरी शिकायत चाहे जहाँ करो जाँच तहसील के ही लोग करेगें।इस मामले को अपने हिसाब से निपट लेंगे।पर रास्ता हम खाली नहीं करेंगे।रास्ते को लेकर पीड़ित काफी परेशान है।पीड़ित लगभग पांच वर्षों संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर रास्ते पर हुए अवैध कब्जे को खाली करने की मांग कर रहा है।फिर भी अभी तक रास्ता खाली नहीं कराया गया।