निघासन (खीरी)कस्बे के जेपी पैलेस में उद्योग व्यापार मंडल (कंछल गुट) की ओर से सोमवार को व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर वंदना के साथ किया गया। आयोजकों ने टेनी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। प्रदीप गुप्ता को अध्यक्ष, सन्नी चानी को महामंत्री और रवींद्र वर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।अपने संबोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि व्यापारियों का सम्मान, समाज के सम्मान के बराबर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। टेनी ने बताया कि भाजपा सरकार ने अब तक करीब 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम किया है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “व्यापारी पसीना बहाता है तो हम उसके लिए खून बहाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।”इस दौरान 25 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम का गठन भी किया गया, जिसमें पिंटू कन्नौजिया, रोहित अग्रवाल, रामकिशोर मौर्य, नितिन चौबिया, गोपाल पांडे, आयुष पांडे, राजेंद्र सिंह उर्फ काले, सतीश गुप्ता, शंभू गुप्ता, अवधेश गुप्ता, अमित गुप्ता, विकास जायसवाल, नंदन वर्मा, पिंकू और अनिल मौर्य सहित कई व्यापारी शामिल रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गोयल, जिला महामंत्री अशोक गुप्ता, धौरहरा अध्यक्ष शिप्पू निगम, जगत गुप्ता, संदीप गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।

प्रदीप गुप्ता बने अध्यक्ष, सन्नी चानी महामंत्री, रवींद्र वर्मा कोषाध्यक्ष नियुक्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *