मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत जे.पी.अनुरागी, अपर जिलाधिकारी वि./रा. राम प्रकाश, सांसद प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल, विधायक महोबा प्रतिनिधि रोहित शर्मा ने आज श्रीमंत श्याम एडज्वरटाजमेंट द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के सौजन्य से प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों, विकास कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार हेतु सबका साथ सबका विकास “सबका विश्वास सबका प्रयास”/ निष्पक्ष नामक तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ फीता काटकर डाक बंगला मैदान महोबा में किया गया।
प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष जे. पी. अनुरागी ने कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी इस प्रदर्शनी के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को होगी, जिससे लोग लाभान्वित होगें।अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व नें सभी जनपदवासिओं से अपील करते हुए कहा कि उक्त चित्र प्रदर्शनी को जरूर देखें, जिससे सभी को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं कि जानकारी हो सके और सभी पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *