जनपद के कृषक भाईयों को सूचित किया जाता है कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 01 अगस्त, 2023 से ज्वार खरीद हेतु किसान पंजीकरण की सुविधा खाद्य तथा रसद विभाग के पोर्टल www.fcs.up.nic.in पर उपलब्ध है। इच्छुक कृषक भाई फसल विक्रय से पूर्व पंजीकरण करायें एवं समर्थन मूल्य योजना का लाभ उठायें। जनपद में ज्वार खरीद हेतु 03 क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये है (विपणन केन्द्र कबरई, विपणन केन्द्र कुलपहाड़ एवं विपणन केन्द्र पनवाड़ी)। ज्वार खरीद अवधि 01 अक्टूबर, 2023 से 31 दिसम्बर, 2023 तक निर्धारित है। कृषक भाई किसी भी इन्टरनेट कैफे एवं जनसुविधा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाईन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के समय निम्न बिन्दुओं को पूर्ण करना अनिवार्य है-
01. ज्वार की बिकी हेतु OTP आधारित पंजीकरण की व्यवस्था है। कृषक भाई पंजीकरण हेतु वर्तमान मोबाइल नम्बर ही अंकित करायें SMS द्वारा प्रेषित OTP भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें।
02. कृषक का बैंक खाता आधार सीडेड (अर्थात् बैंक खाता आधार से जुड़ा हो) एवं बैंक द्वारा NPCI पोर्टल पर मैप्ड एवं सक्रिय होना आवश्यक है ।
03. ज्वार का भुगतान PFMS के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में करने की व्यवस्था है।
04. किसानों की सुविधा के लिये नॉमिनी की व्यवस्था है। ज्वार का समर्थन मूल्य निम्नवत् निर्धारित किया गया है- 01 ज्वार (हाइब्रिड ) रू0 – 3180 / कुन्तल । 02 ज्वार (मालदाण्डी) रू0 – 3225 / कुन्तल।