महोबा-अपर्णा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, जनपद महोबा के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु अवैध शस्त्र धारक अभियुक्तों से शस्त्र बरामदगी एवं अपराधिक गतिविधियों को कारित करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन चेकिंग एवं गिरफ्तारी अभियान के अऩुपालन में आज दिनांक 06.01.2024  को  सत्यम्, अपर पुलिस अधीक्षक व दीपक दुबे, क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में  प्रकाश यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना खन्ना के द्वारा उ0नि0 श्याम जी यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
गठित हुई पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र के अटघार के पास चेकिंग के दौरान एक नफर अभियुक्त मुलायम कहार पुत्र कमतू कहार उम्र करीब 51 वर्ष  निवासी ग्राम अटघार थाना खन्ना जनपद महोबा को हिरासत में लिया गया, इस दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज की बरामदगी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
 अभियुक्त के कब्जे से  अवैध शस्त्र एवं कारतूस की बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना खन्ना में मु.अ.सं. 07/2024 धारा 3/25 A ACT  का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1. उ.नि. श्यामजी यादव
2. कां दयाशंकर
गिरफ्तार अभियुक्त-
मुलायम कहार पुत्र कमतू कहार निवासी ग्राम अटघार थाना खन्ना जनपद महोबा उम्र करीब 51 वर्ष ।
बरामदगी का विवरणः-
एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *