महोबा- अपर्णा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, जनपद महोबा के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु अवैध शस्त्र धारक अभियुक्तों से शस्त्र बरामदगी एवं अपराधिक गतिविधियों को कारित करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन चेकिंग एवं गिरफ्तारी अभियान के अऩुपालन में आज दिनांक 06.01.2024 को सत्यम्, अपर पुलिस अधीक्षक व दीपक दुबे, क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में बीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कबरई के द्वारा उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
गठित हुई पुलिस टीम ने अभियान के तहत सुकौरा रोड के पास वहद ग्राम सुकौरा थाना कबरई के पास चेकिंग/गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त नरेन्द्र पाल पुत्र बाबूपाल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सुकौरा थाना कबरई जनपद महोबा को पुलिस हिरासत में लिया गया । इस दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ 315 बोर नाजायज की बरामदगी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से हुई बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कबरई में मु0अ0सं0 07/24 धारा 3/25 ए एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरान्त मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह
2. कां0 अंकुश पाल 3. कां0 धर्मेन्द्र कुमार
गिरफ्तार अभियुक्त-
नरेन्द्र पाल पुत्र बाबूपाल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सुकौरा थाना कबरई जनपद महोबा
बरामद सम्पत्तिः-
01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद होना ।
अपराधिक इतिहास अभियुक्त-
मु0अ0सं0 132/19 धारा 279/427 भादवि थाना खरेला जनपद महोबा