महोबा- दिनांक: 06.01.2024 को पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवा, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक महोबा अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में जनपद महोबा में अग्निशमन विभाग द्वारा स्कीम नंबर- 09 के अंतर्गत जनपद महोबा के विभिन्न सरकारी भवनों जैसे- पुलिस ऑफिस, पुलिस लाइन, सीएमओ ऑफिस, विकास भवन इत्यादि का प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में फायर ऑडिट एवं इलेक्ट्रिक सेफ्टी फायर ऑडिट के सम्बन्ध में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया गया ।
इस दौरान अग्निशमन टीम द्वारा उपलव्ध स्टाफ/कर्मचारियों को आग से बचाव संबंधी प्रशिक्षण एवं जानकारी प्रदान की गई तथा जनसामान्य को भी अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अकार्यशील अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल कार्यशील कराए जाने हेतु तथा अन्य शेष अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को मानकों के अनुसार स्थापित कराये जाने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।