महोबा।महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता के क्षेत्र में देशभर में सक्रिय नारी शक्ति सेवा फाउंडेशन (पंजीकरण संख्या F/22873/ अहमदाबाद) द्वारा उत्तर प्रदेश की वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिला अग्रणी एडवोकेट परवीन शान को उत्तर प्रदेश राज्य का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है।

एडवोकेट परवीन शान जनपद महोबा के ब्लॉक पनवाड़ी तिगैला की निवासी हैं तथा वर्तमान में जनपद महोबा में निवास कर सामाजिक कार्यों एवं महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए निरंतर सक्रिय हैं। वे पिछले दस वर्षों से विभिन्न राज्यों एवं अनेक गैर-सरकारी संगठनों के साथ मिलकर महिला सुरक्षा, अधिकार एवं न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर चुकी हैं।

संस्था के संचालक, गुजरात के पूर्व न्यायाधीश एवं मैनेजिंग ट्रस्टी श्री प्रदीप सोनी ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि एडवोकेट परवीन शान से जनहित एवं महिला सुरक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अपने अनुभव और सामाजिक प्रतिबद्धता के बल पर वे महिलाओं को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उल्लेखनीय है कि एडवोकेट परवीन शान पिछले एक वर्ष से महिला सुरक्षा फाउंडेशन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की जिलाध्यक्ष के रूप में महोबा जिले की जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही थीं। उनके उत्कृष्ट कार्यों, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक योगदान से प्रभावित होकर संस्था द्वारा उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य के लिए कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है।

इस नियुक्ति से उनके समर्थकों, सामाजिक संगठनों एवं महिलाओं में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है तथा महिला सुरक्षा और न्याय के क्षेत्र में इसे एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

प्रदीप सोनी कानूनी सलाहकार तथा पुर्व जज एवं मेनेजिंग ट्रस्टी नारी शक्ति सेवा फाउंडेशन मो- 9537885434…8469061495

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *