महोबा, ।राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की माननीय सदस्या अनुपमा सिंह लोधी की अध्यक्षता में “मिशन शक्ति अभियान फेज-5” के अंतर्गत महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक दिनांक 09 फरवरी 2026 (सोमवार) को पूर्वान्ह 11:00 बजे से विकास भवन सभागार, महोबा में संपन्न होगी।
इस जनसुनवाई में जिले की ऐसी महिलाएँ एवं बालिकाएँ, जो अपनी किसी भी समस्या के समाधान हेतु प्रार्थना पत्र देना चाहती हैं, वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने साथ पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड) की छायाप्रति लेकर उपस्थित हो सकती हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।