महोबा, 11 अक्टूबर 2025।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज कलेक्ट्रेट सभागार महोबा में तथा जनपद के सभी विकास खण्डों एवं न्याय पंचायतों में “प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना” का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसानों ने कार्यक्रम में भाग लेकर प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के हित में घोषित योजनाओं एवं सुझावों को सुना।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 10:30 बजे किया गया, जिसमें किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में
माननीय जितेन्द्र सिंह सेंगर, सदस्य विधान परिषद, हमीरपुर / महोबा,
माननीय मोहन लाल कुशवाहा, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, महोबा,
बलराम कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, महोबा,
राम सजीवन, उप कृषि निदेशक, महोबा,
तथा डॉ. हरी प्रकाश नामदेव, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक, महोबा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सैकड़ों किसानों ने भाग लिया और प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत योजनाओं एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने किसानों से कहा कि वे नई तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपनी कृषि उत्पादन क्षमता बढ़ाएँ।