महोबा, 11 अक्टूबर 2025।
अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री कुंवर पंकज ने बताया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित
सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा०) परीक्षा–2025 तथा सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा०) परीक्षा–2025 की लिखित परीक्षा दिनांक 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) को जनपद महोबा के चिन्हित परीक्षा केन्द्रों पर दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।

प्रथम पाली: प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक

द्वितीय पाली: अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्रों का भली-भाँति अध्ययन कर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे आयोग द्वारा आवंटित परीक्षा केन्द्र कोड के अनुरूप सही परीक्षा केन्द्र पर ही पहुँचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ अभ्यर्थियों में राजकीय इंटर कॉलेज, महोबा / श्रीनगर एवं पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महोबा / चरखारी के नामों को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, अतः अभ्यर्थी सावधानीपूर्वक अपने प्रवेश पत्र के अनुसार केन्द्र की पहचान करें।

जनपद महोबा में कुल 09 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं —

1️⃣ 49/001 – वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महोबा (ब्लॉक A, पठा रोड, महोबा)
2️⃣ 49/002 – वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महोबा (ब्लॉक B, पठा रोड, महोबा)
3️⃣ 49/003 – राजकीय इंटर कॉलेज, महोबा (राठ चुंगी, रामनगर, महोबा)
4️⃣ 49/004 – पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महोबा (मुख्य डाकघर के पास, महोबा)
5️⃣ 49/006 – राजकीय पॉलिटेक्निक, महोबा (स्टेशन रोड, महोबा)
6️⃣ 49/007 – राजकीय इंटर कॉलेज, श्रीनगर (थाने के पास, श्रीनगर)
7️⃣ 49/008 – पी.एम. श्री राजकीय गंगासिंह इंटर कॉलेज, चरखारी
8️⃣ 49/009 – पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चरखारी (गल्ला मंडी के पास, चरखारी)
9️⃣ 49/010 – राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चरखारी

अभ्यर्थियों को यह भी अवगत कराया गया है कि आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा केन्द्रों पर प्रतिबंधित वस्तुएँ लेकर जाना पूर्णतः वर्जित है। इनमें शामिल हैं —
पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, सनग्लासेस, कैप, लंच बॉक्स, पेन ड्राइव, मोबाइल फोन, कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, ब्लूटूथ आदि।

महिला अभ्यर्थियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अनावश्यक आभूषण, जैसे — माला, टॉप्स, कंगन आदि न पहनें, जिससे किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का भ्रम न उत्पन्न हो।

अपर जिलाधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा में अनुशासन, समयपालन एवं शुचिता बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *